प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष[वापस जाएं]

प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोषः बार-बार पूछे गए प्रश्न

(वेबसाइट अद्यतन 31-01-2014 तक किया गया)

सामान्य प्रश्नः-

प्रश्न 1. प्रधान मंत्री राहत कोष का प्रमुख कौन है?
उत्तर.  प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष के प्रमुख प्रधान मंत्री जी हैं।

प्रश्न 2. प्रधान मंत्री राहत कोष का संचालन कैसे किया जाता है?
उत्तर. प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष का संचालन अवैतनिक आधार पर होता है। प्रधान मंत्री के एक संयुक्त सचिव इस कोष के सचिव के रूप में कार्य करते हैं। अवैतनिक आधार पर, निदेशक स्तर के एक अधिकारी उनकी सहायता करते हैं।

प्रश्न 3. प्रधान मंत्री राहत कोष से सहायता प्रदान करने के लिए क्या मानदण्ड निर्धारित किए गए हैं?
उत्तर. प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से सहायता प्रधान मंत्री के विवेकानुसार तथा उनके निदेशानुसार प्रदान की जाती है।

प्रश्न 4. पिछले 10 वर्षों के दौरान प्रधान मंत्री राहत कोष में कितना धन जमा किया गया?
उत्तर. पिछले 10 वर्षों के दौरान प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में जमा धन का विवरण निम्नलिखित हैः-

वित्तीय वर्ष

एकत्र की गई धनराशि (करोड़ रुपए)

2003-2004

18.88

2004-2005

925.98

2005-2006

170.58

2006-2007

33.45

2007-2008

16.71

2008-2009

122.30

2009-2010

37.65

2010-2011

28.43

2011-12

27.75

2012-2013

17.59


प्रश्न 5. पिछले 10 वर्षों के दौरान प्रधान मंत्री राहत कोष के अंतर्गत वितरित की गई राशि का ब्यौरा क्या है?
उत्तर. पिछले 10 वर्षों के दौरान प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष के अंतर्गत वितरित की गई राशि का ब्यौरा निम्नलिखित हैः-

वित्त वर्ष

एकत्र की गई धनराशि (करोड़ रुपए)

2003-2004

88.45

2004-2005

101.60

2005-2006

109.21

2006-2007

181.89

2007-2008

113.02

2008-2009

216.31

2009-2010

120.26

2010-2011

182.31

2011-2012

128.84

2012-2013

181.52


प्रश्न 6. प्रधान मंत्री राहत कोष की लेखा परीक्षा कौन करता है?
उत्तर. प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष की लेखा परीक्षा सरकार से बाहर एक स्वतंत्र लेखा परीक्षक द्वारा की जाती है। मेसर्स ठाकुर वैद्यनाथ अय्यर एण्ड कंपनी, चार्टर्ड लेखाकार इसके लेखा परीक्षक हैं।

प्रश्न 7. लेखा परीक्षा कराए जाने की सांविधिक अवधि क्या है?
उत्तर. आयकर अधिनियम के अंतर्गत प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष की लेखा परीक्षा की कोई सांविधिक अवधि नहीं है। आमतौर पर जल्द से जल्द लेखा-परीक्षा पूरी कराई जाने की कोशिश की जाती है। वर्ष 2012-2013 तक की लेखा परीक्षा हो चुकी है।

प्रश्न 8. प्रधान मंत्री राहत कोष की अतिरिक्त राशि का उपयोग कैसे किया जाता है?
उत्तर. सामान्यतः, धनराशि या तो तत्काल वितरित कर दी जाती है अथवा उन्हें विशिष्ट उद्देश्यों के लिए नियत कर दिया जाता है। शेषधनराशि को दीर्घावधि तक सुरक्षित रखने के लिए समुचित रूप से उसका निवेश किया जाता है। अधिकतम सुरक्षित धन वापसी सुनिश्चित करने के लिए प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष की राशि का निवेश बैंकों में आवधिक जमा योजनाओं में किया जाता है।

प्रश्न 9. क्या प्रधान मंत्री राहत कोष को आयकर का भुगतान करने से छूट प्राप्त है?
उत्तर. जी हां, धारा 10(23)(सी) के तहत प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष को आयकर से छूट प्राप्त है।

प्रश्न 10. क्या प्रधान मंत्री राहत कोष में किया गया अंशदान आयकर से छूट प्राप्त है?
उत्तर. जी हां, प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में किए गए सभी अंशदान को धारा 80(जी) के तहत आयकर से छूट प्राप्त है।

प्रश्न 11. प्रधान मंत्री राहत कोष में कोई व्यक्ति किस प्रकार अंशदान करता है?
उत्तर. प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में निम्न प्रकार से अंशदान किया जा सकता हैः-

(क) प्रधान मंत्री कार्यालय, साउथ ब्लॉक, नई दिल्ली को नकद भुगतान अथवा प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष के पक्ष में देय पोस्टल आर्डर, मनी आर्डर, चेक या डिमांड ड्राफ्ट से।

(ख) अंशदान किसी भी डाकखाने से प्रधान मंत्री कार्यालय, साउथ ब्लॉक, नई दिल्ली को निःशुल्क डाक/मनी आर्डर द्वारा भेजा जा सकता है।

(ग) संग्रहण बैंकों के पोर्टलों और प्रधान मंत्री कार्यालय के पोर्टल अर्थात archivepmo.nic.in/drmanmohansingh के जरिए भी ऑनलाइन अंशदान किया जा सकता है।

(घ) नकद भुगतान करके अथवा प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष के पक्ष में देय पोस्टल आर्डर, चेक या डिमांड ड्राफ्ट से किया जा सकता है जिन्हें प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष के 28 निर्धारित संग्रहण बैंकों की किसी भी शाखा में जमा किया जा सकता है। इन संग्रहण बैंकों की नोडल शाखाओं के नाम और पते निम्नानुसार हैं:-

क्र. सं.

बैंक का नाम

शाखा

खाता संख्या

1.

सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया

70, जनपथ, नई दिल्ली

1226769799

2.

इलाहाबाद बैंक

17,संसद मार्ग, नई दिल्ली

20015884960,

20015884642

3.

एक्सिस बैंक

नई दिल्ली मुख्य शाखा, स्टेट्समेन हाउस, 148, बाराखंबा रोड, नई दिल्ली

007010100273206

4.

बैंक ऑफ बड़ौदा

भूतल, 16, संसद मार्ग, नई दिल्ली

05860100004336

5.

बैंक ऑफ इंडिया

54, जनपथ, नई दिल्ली

600010100028419

6.

कैनरा बैंक

उर्दू घर, 212, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली

0158101019957

7.

सिटी बैंक

तीसरा तल, जीवन भारती बिल्डिंग, 124, कनॉट सर्कस, नई दिल्ली

5-900778-227

8.

कॉर्पोरेशन बैंक

एम-41, कनॉट सर्कस, नई दिल्ली

01/015042,

01/015043

9.

देना बैंक

मंगल भवन, आर्य समाज रोड, करोल बाग, नई दिल्ली

013610005480

10.

एचडीएफसी बैंक

बी-6/3, सफदरजंग एन्क्लेव, डीडीए कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली

0031110003169

11.

आईसीआईसीआई बैंक

डी-949, न्यू फ्रैंड्स कॉलोनी, नई दिल्ली-65

004601050588

12.

इंडियन बैंक

जी-41, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली

438312402,

438302992

13.

इंडियन ओवरसीज बैंक

10, जीवन दीप बिल्डिंग, संसद मार्ग, नई दिल्ली

076201000017630

14.

पंजाब नेशनल बैंक

5, संसद मार्ग, नई दिल्ली

0153000100909701

15.

स्टैंडर्ड चार्टेड बैंक

एच-2, कनॉट सर्कस, नई दिल्ली

52211592001

16.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

इंस्टीट्यूशनल डिविजन, चौथा तल, संसद मार्ग, नई दिल्ली

11084243321

17.

सिंडिकेट बैंक

साउथ ब्लॉक, नई दिल्ली

90552010081008

18.

यूको बैंक

5, संसद मार्ग, नई दिल्ली

01200100388629

19.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

14/15 एफ, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली

307802010862687,

307802010048475

20.

विजया बैंक

विजया बिल्डिंग, 17, बाराखंबा रोड, नई दिल्ली

600401011000129,

600401011000130

21

यस बैंक लिमिटेड

11/48, डिप्लोमैटिक एन्क्लेव, मालचा मार्ग, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली

000394600000033

22

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड

इंडियन रेडक्रास बिल्डिंग, 1, रेडक्रास रोड, नई दिल्ली

0011104000414852

23

कोटक महिन्द्रा बैंक

ए/24, सफदरजंग एन्कलेव, नई दिल्ली-29

4311192010

24

यूनाइटेड बैंक ऑफ इन्डिया

पी-90/8, जे.सी. दास बिल्डिंग, कनॉट सर्कस, नई दिल्ली-1

0276012470601

25

बैंक ऑफ महाराष्ट्र

बी-29, कनॉट सर्कस, नई दिल्ली

60113604146

26

ओरिएण्टल बैंक ऑफ कॉमर्स

एम-1/2/3, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली

10482011012215

27

पंजाब एण्ड सिंध बैंक

एच ब्लॉक, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली

00131000914431

28

आन्ध्रा बैंक

एम-35, कनॉट सर्कस, नई दिल्ली

008410100023859


प्रश्न 12. क्या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में अंशदान कर सकते हैं?
उत्तर. प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में केवल व्यक्तियों और संस्थाओं से प्राप्त अंशदानों को ही स्वीकार किया जाता है। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की बैलेंस शीट्स से अथवा बजटीय स्रोतों से प्राप्त अंशदानों को स्वीकार नहीं किया जाता है।

प्रश्न 13. किसी संगठन के कर्मचारियों द्वारा प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में दिए गए अंशदानों के लिए आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80(जी) के तहत छूट का दावा करने के लिए कौन सा प्राधिकारी प्रमाण-पत्र जारी करता है?
उत्तर. वित्त मंत्रालय के दिनांक 12 जनवरी, 2005 के परिपत्र संख्या 2/2005 के अनुसार "यदि कर्मचारी अपने संबंधित नियोक्ताओं के माध्यम से प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष, मुख्य मंत्री राहत कोष अथवा उपराज्यपाल राहत कोष में अंशदान देते हैं तो इन कोषों में दिए गए अंशदान के लिए प्रत्येक कर्मचारी के लिए अलग से प्रमाण-पत्र जारी करना संभव नहीं है क्योंकि इन कोषों में दिया गया अंशदान सामूहिक चेक के रूप में होता है। जो कर्मचारी इन कोषों में अंशदान देता है वह आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80(जी) के तहत छूट का दावा करने का पात्र होता है। उपर्युक्त अंशदानों के मामले में आहरण एवं वितरण अधिकारी/नियोक्ता द्वारा इस संबंध में जारी किए गए प्रमाण-पत्र के आधार पर आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80(जी) के तहत छूट का लाभ लिया जा सकता है।

प्रश्न 14. प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में उपलब्ध धन का उपयोग किस प्रकार प्रस्तावित है?
उत्तर. इस निधि का बड़ा भाग प्रधान मंत्री द्वारा घोषित विभिन्न योजनाओं के लिए चरणबद्ध तरीके से उपयोग करने हेतु निर्धारित किया गया है। इस कोष की धनराशि चिकित्सा सहायता, बाढ़, सूखे, आतंकवादी हिंसा और अन्य ऐसी ही अप्रत्याशित घटनाओं के लिए भी निर्धारित की जाती है। आकस्मिकता के लिए भी निधियां अलग रखी जाती हैं।

प्रश्न 15. प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से सहायता प्राप्त करने के लिए कौन-कौन पात्र होते हैं?
उत्तर. प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष की धनराशि का इस्तेमाल प्राकृतिक आपदाओं जैसे, बाढ़, चक्रवात, भूकम्प, भीषण दुर्घटनाओं, दंगों इत्यादि से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए किया जाता है। इसके अतिरिक्त, सरकारी/प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष की सूची में शामिल अस्पतालों में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए भी आर्थिक सहायता दी जाती है।

प्रश्न 16. प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से आर्थिक सहायता प्राप्त करने के पात्र व्यक्तियों के चयन की क्या प्रक्रिया है?
उत्तर. प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से आर्थिक सहायता प्रधान मंत्री के विवेक से और उनके निर्देशों के अनुसार दी जाती है।

प्रश्न 17. क्या चिकित्सा उपचार हेतु आर्थिक सहायता के लिए प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में प्राप्त सभी आवेदन-पत्रों पर विचार किया जाता है?
उत्तर. प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष सीमित संसाधनों से चलता है। चूंकि चिकित्सा उपचार हेतु आर्थिक सहायता के लिए बड़ी संख्या में अनुरोध प्राप्त होते हैं, इसलिए सीमित संसाधनों के कारण सभी अनुरोधों को स्वीकार करना संभव नहीं होता है।

प्रश्न 18. क्या प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष की निधियों को कॉमन पूल में रखा जाता है अथवा विशिष्ट प्रयोजनों हेतु विशेष खातों में रखा जाता है?
उत्तर. प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में उपलब्ध निधियों को कॉमन पूल में रखा जाता है।

प्रश्न 19. क्या यह सुनिश्चित करने की कोई व्यवस्था है कि प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में अंशदान हेतु अंशदान एकत्रित करने के लिए अधिकृत कम्पनियों, विशेषकर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा एकत्रित धनराशि तुरंत ही इस कोष में जमा करने के लिए भेज दी जाए?
उत्तर. प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष के लिए ख़ासकर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों/ कम्पनियों से अंशदान या तो उनसे सीधे ही प्राप्त होता है अथवा संबंधित मंत्रालय के माध्यम से प्राप्त होता है। अंशदान की औपचारिक रसीद अंशदानकर्ता के नाम से जारी की जाती है और उसे प्रेषक को भेजा जाता है। प्रेषक इसे आगे अंशदानकर्ता को भेज देता है। प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष केवल प्राप्त हुए अंशदान के मामले तक ही शामिल होता है। यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी अंशदानकर्ता संगठन पर है कि वह एकत्रित धनराशि को प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष को भेज दे।

प्रश्न 20. क्या प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष के लिए अंशदान प्राप्त करने वाली कम्पनी एकत्रित धनराशि का उपयोग अपनी तरफ से राहत कार्यों हेतु करने के लिए अधिकृत है?
उत्तर. प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष का अंशदान पर नियंत्रण तभी होता है जब वह उसे प्राप्त हो जाता है।

प्रश्न 21. जिन मामलों में एकत्रित अंशदान को प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में जमा करने के लिए भेजा ही नहीं गया हो, वहां आयकर राहत की स्थिति क्या होगी जिसके लिए अंशदानकर्ताओं ने कंपनी द्वारा उन्हें जारी की गई रसीदों के आधार पर दावा किया हो (यहां तक कि मूल्यांकन अधिकारी द्वारा भी इन्हें स्वीकृति दी गई हो)?
उत्तर. कोई अंशदानकर्ता आयकर लाभ का दावा तभी कर सकता है जब प्रधान मंत्री कार्यालय द्वारा उसके अंशदान के लिए प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष की रसीद जारी की जाए।

प्रश्न 22. क्या प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से आर्थिक सहायता हेतु आवेदन करने के लिए कोई प्रपत्र है?
उत्तर. प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से आर्थिक सहायता हेतु आवेदन करने का कोई निर्धारित प्रपत्र नहीं है। आवेदक, प्रधान मंत्री को एक सादे आवेदन में आर्थिक सहायता हेतु अनुरोध कर सकते हैं। आवेदन-पत्र प्राप्त होने के बाद उस पर विचार किया जाता है और धनराशि की उपलब्धता तथा प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष की पूर्व प्रतिबद्धताओं को ध्यान में रखते हुए प्रधान मंत्री के विवेक से धनराशि वितरित की जाती है।

प्रश्न 23. क्या प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष का कोई पैन है?
उत्तर. जी हां, प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष को आवंटित स्थायी खाता संख्या (पैन नं.) AACTP4637Q है।

सुनामी राहत/पुनर्वास कार्यों से संबंधित प्रश्न:-

प्रश्न 24. तमिलनाडु के सुनामी पीड़ितों के लिए कितनी अनुग्रह राशि जारी की गई है?
उत्तर. तमिलनाडु में सुनामी में मृतक व्यक्तियों के निकटतम संबंधियों को अभी तक 67.87 करोड़ रुपए की धनराशि सीधे ही जारी की जा चुकी है।

प्रश्न 25. तमिलनाडु में सुनामी पीड़ितों के लिए प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से सुनामी से जुड़ी किन परियोजनाओं को वित्त पोषित किया गया है?
उत्तर. परियोजनाओं का ब्यौरा निम्नानुसार है:-

क्र. सं.

परियोजना

शामिल धनराशि (करोड़ रुपए में)

वितरित धनराशि (करोड़ रुपए में)

1.

प्रधान मंत्री सुनामी बाल सहायता योजना

8.73

8.73

2.

प्रधान मंत्री सुनामी छात्रवृत्ति योजना (10 वर्षीय योजना)

378

231.19

3.

सामाजिक अवसंरचना योजना हेतु प्रधान मंत्री सहायता इस योजना में निम्नलिखित की स्थापना शामिल है-
- ट्रामा सेंटर

- फर्स्ट एड बॉक्स की व्यवस्था

-मछुआरों के लिए खेल सुविधाएं

11.88

11.88

4.

सुनामी सर्वजन-स्वास्थ्य बीमा (5 वर्षीय योजना)

21.81

21.81

5.

सुनामी से प्रभावित मछुआरों का पुनर्वास

22.92

22.92


प्रश्न 26. आन्ध्र प्रदेश के सुनामी पीड़ितों के लिए कितनी अनुग्रह राशि जारी कि गई है?
उत्तर. आन्ध्र प्रदेश में सुनामी में मृत व्यक्तियों के निकटतम संबंधियों को अभी तक 1.06 करोड़ रुपए सीधे ही जारी किए जा चुके हैं।

प्रश्न 27. आन्ध्र प्रदेश में प्रभावित लोगों के लिए प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से सुनामी से जुड़ी किन परियोजनाओं के लिए धनराशि दी गई है?
उत्तर. परियोजनाओं का ब्यौरा निम्नानुसार है:-

क्र. सं.

परियोजना

सम्मिलित धनराशि (करोड़ रुपए में)

वितरित धनराशि (करोड़ रुपए में)

1.

सुनामी सर्वजन स्वास्थ्य बीमा

9.03

3.01


प्रश्न 28. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के सुनामी पीड़ितों के लिए कितनी अनुग्रह राशि जारी की गई है?
उत्तर. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में सुनामी में मृत व्यक्तियों के निकटतम संबंधियों को अभी तक 29.85 करोड़ रुपए सीधे ही जारी किए जा चुके हैं।

प्रश्न 29. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में प्रभावित लोगों के लिए प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से सुनामी से जुड़ी किन परियोजनाओं के लिए धनराशि दी गई है?
उत्तर. परियोजनाओं का ब्यौरा निम्नानुसार है:-

क्र. सं.

परियोजना

सम्मिलित धनराशि (करोड़ रुपए में)

वितरित धनराशि (करोड़ रुपए में)

1.

प्रधान मंत्री सुनामी बाल सहायता योजना

1.29

1.29

2.

प्रधान मंत्री सुनामी छात्रवृत्ति योजना (10 वर्षीय योजना)

14.40

4.59

3.

सामाजिक अवसंरचना योजना हेतु प्रधान मंत्री सहायता। योजना में निम्नलिखित शामिल हैं-

- विकलांग युवाओं के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र का निर्माण

- पोर्ट ब्लेयर में कामकाजी महिलाओं के लिए 50 बिस्तरों का हॉस्टल

- कार निकोबार में कामकाजी महिलाओं के लिए 25 बिस्तरों का हॉस्टल

- कॉम्पबेल-बे में लड़कों और लड़कियों के लिए 30 बिस्तरों का हॉस्टल

- कार निकोबार में आधुनिक खेल कॉम्प्लेक्स

- किशोरियों के लिए जीवन दक्षता प्रशिक्षण और दिमागी लकवे से पीड़ित बच्चों के लिए स्कूल भवन का निर्माण और देखभाल करने वालों के लिए प्रशिक्षण

12.64

12.03


प्रश्न 30. केरल के सुनामी पीड़ितों के लिए कितनी अनुग्रह राशि जारी की गई है?
उत्तर. केरल में सुनामी में मृत व्यक्तियों के निकटतम संबंधियों को अभी तक 2.35 करोड़ रुपए सीधे ही जारी किए जा चुके हैं।

प्रश्न 31. केरल में प्रभावित लोगों के लिए प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से सुनामी से जुड़ी किन परियोजनाओं के लिए धनराशि दी गई है?
उत्तर. परियोजनाओं का ब्यौरा निम्नानुसार है:-

क्र. सं.

परियोजना

सम्मिलित धनराशि
(करोड़ रुपए में)

वितरित धनराशि (करोड़ रुपए में)

1.

प्रधान मंत्री सुनामी बाल सहायता योजना

0.30

0.30

2.

प्रधान मंत्री सुनामी छात्रवृत्ति योजना (10 वर्षीय योजना)

118.80

64.70

3.

सामाजिक अवसंरचना योजना हेतु प्रधान मंत्री सहायता। योजना में निम्नलिखित का प्रावधान है-

- परामर्श सहायता

- विशेष ट्यूशन कक्षाएं

- कैरियर पैटर्न सेंटर

- वर्ल्ड ग्लोब्स

- बच्चों के लिए प्ले स्कूल

1.21

1.21

 

 

 

 

 

 

 

 

4.

सुनामी सर्वजन स्वास्थ्य बीमा

19.67

19.67

5.

सुनामी से प्रभावित मछुआरों का पुनर्वास

21.62

21.62


प्रश्न 32. पुडुचेरी के सुनामी पीड़ितों के लिए कितनी अनुग्रह राशि जारी की गई है?
उत्तर. पुडुचेरी में सुनामी में मृत व्यक्तियों के निकटतम संबंधियों को अभी तक 5.24 करोड़ रुपए सीधे ही जारी किए जा चुके हैं।

प्रश्न 33. पुडुचेरी में प्रभावित लोगों के लिए प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से सुनामी से जुड़ी किन परियोजनाओं के लिए धनराशि दी गई है?
उत्तर. परियोजनाओं का ब्यौरा निम्नानुसार है:-

क्र. सं.

परियोजना

सम्मिलित धनराशि (करोड़ रुपए में)

वितरित धनराशि (करोड़ रुपए में)

1.

प्रधान मंत्री सुनामी बाल सहायता योजना

1.47

1.47

2.

प्रधान मंत्री सुनामी छात्रवृत्ति योजना (10 वर्षीय योजना)

28.80

11.80

3.

सुनामी सर्वजन स्वास्थ्य योजना (योजना के ब्यौरे संघ शासित प्रदेश सरकार द्वारा तैयार किए जा रहे हैं)

1.66

1.47

4.

सुनामी से प्रभावित मछुआरों का पुनर्वास

12.88

12.88


प्रश्न 34. प्रधान मंत्री की सुनामी बाल सहायता योजना में अभी तक कितने बच्चों को शामिल किया जा चुका है?
उत्तर. संबंधित राज्य/संघ शासित प्रदेश सरकारों द्वारा बताए गए आंकड़ों के आधार पर अभी तक 2,198 पात्र बच्चों को योजना में शामिल किया जा चुका है।

प्रश्न 35. प्रधान मंत्री सुनामी बाल सहायता योजना के लिए कितनी धनराशि जारी की गई है?
उत्तर. अब तक, इस योजना के लिए 11.20 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।

प्रश्न 36. प्रधान मंत्री सुनामी छात्रवृत्ति योजना में अब तक कितने बच्चों को शामिल किया गया है?
उत्तर. संबंधित राज्य/संघ शासित क्षेत्र सरकारों द्वारा बताए गए आंकड़ों के आधार पर अब तक 1.67 लाख पात्र बच्चों को इस योजना में शामिल किया गया है।

प्रश्न 37. प्रधान मंत्री सुनामी छात्रवृत्ति योजना के लिए कितनी धनराशि जारी की गई है?
उत्तर. अब तक, इस योजना के लिए 340.63 करोड़ रुपए की धनराशि जारी की गई है।

प्रश्न 38. प्रधान मंत्री सुनामी सर्वजन स्वास्थ्य योजना में अब तक कितने परिवारों को शामिल किया गया है?
उत्तर. संबंधित राज्य/संघ शासित क्षेत्र सरकारों द्वारा बताए गए आंकड़ों के आधार पर अब तक लगभग 3 लाख पात्र परिवारों को इस योजना में शामिल किया गया है।

प्रश्न 39. सुनामी सर्वजन स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए कितनी धनराशि जारी की गई है?
उत्तर. इस योजना के लिए 45.98 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।

प्रश्न 40. सामाजिक अवसंरचना योजना हेतु प्रधान मंत्री सहायता के लिए कितनी धनराशि जारी की गई है?
उत्तर. 25.12 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।

प्रश्न 41. मछुआरों हेतु योजना के लिए कितनी धनराशि जारी की गई है?
उत्तर. 57.43 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।

अन्य राहत/पुनर्वास कार्यकलापों से संबंधित प्रश्नः-

प्रश्न 42. हाल के वर्षों में दुर्घटनाओं, आतंकी गतिविधियों और सांप्रदायिक घटनाओं जैसे प्रयोजनों के लिए प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से किन राहत उपायों के लिए धनराशि दी गई है?
उत्तर. हाल के वर्षों में दुर्घटनाओं, आतंकी गतिविधियों और सांप्रदायिक घटनाओं जैसे प्रयोजनों के लिए प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से जिन राहत उपायों के लिए धनराशि दी गई है उनका ब्यौरा निम्नानुसार है:-

क्र. सं.

प्रयोजन

राहत उपाय

1.

गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश में किसानों का प्रदर्शन

गंभीर रूप से घायल को रु.50,000/- की अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई। गंभीर रूप से घायल 66 लोगों को 30 लाख रुपए जारी किए गए हैं।

2.

उत्तरी त्रिपुरा जिले के नाइसिंगपारा में अग्निकांड

प्रत्येक मृतक व्यक्ति के निकटतम संबंधी को 1 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायल प्रत्येक व्यक्ति को रु.50,000/- की अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है। 17 मृतकों और गंभीर रूप से घायल 10 व्यक्तियों के लिए 22 लाख रुपए जारी किए गए हैं।

3.

13.7.2011 को मुंबई के झावेरी बाजार, ओपेरा हाउस और दादर कबूरखाना में बम धमाके

प्रत्येक मृतक व्यक्ति के निकटतम संबंधी को 2 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायल प्रत्येक व्यक्ति को 1 लाख रुपए की अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है। 27 मृतकों और गंभीर रूप से घायल 95 व्यक्तियों के लिए 144 लाख रुपए जारी किए गए हैं।

4.

7.9.2011 को दिल्ली हाई कोर्ट में बम धमाका

प्रत्येक मृतक व्यक्ति के निकटतम संबंधी को 2 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायल प्रत्येक व्यक्ति को 1 लाख रुपए की अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है। 14 मृतकों और गंभीर रूप से घायल 40 व्यक्तियों के लिए 68 लाख रुपए जारी किए गए हैं।

5.

18.9.2011 को सिक्किम और इसके पड़ोसी राज्यों में भूकंप

प्रत्येक मृतक व्यक्ति के निकटतम संबंधी को 1 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायल प्रत्येक व्यक्ति को रु.50,000/- की अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है। 70 मृतकों और गंभीर रूप से घायल 29 व्यक्तियों के लिए 84.50लाख रुपए जारी किए गए हैं।

6.

8.11.2011 को हरिद्वार में गायत्री कुंभ में भगदड़

प्रत्येक मृतक व्यक्ति के निकटतम संबंधी को 1 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायल प्रत्येक व्यक्ति को रु.50,000/- की अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है। 17 मृतकों के लिए 17 लाख रुपए जारी किए गए हैं।

7.

9.12.2011 को ए.एम.आर.आई. अस्पताल, कोलकाता में अग्निकांड

प्रत्येक मृतक व्यक्ति के निकटतम संबंधी को 2 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायल प्रत्येक व्यक्ति को रु.50,000/- की अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है। 90 मृतकों और गंभीर रूप से घायल 55 व्यक्तियों के लिए 207.50लाख रुपए जारी किए गए हैं।

8.

8.4.2012 को यदगिरी, कर्नाटक के समीप लॉरी एंबुलेंस दुर्घटना

प्रत्येक मृतक व्यक्ति के निकटतम संबंधी को 1 लाख रुपए की अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है। 13 मृतकोंके लिए 13 लाख रुपए जारी किए गए हैं।

9.

29.4.2012 को गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में मनीराम पुल पर बस दुर्घटना

प्रत्येक मृतक व्यक्ति के निकटतम संबंधी को 1 लाख रुपए और प्रत्येक घायल व्यक्ति को रु.10,000/- की अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है। 17मृतकों और 25 घायल व्यक्तियों के लिए 19.50 लाख रुपए जारी किए गए हैं।

10.

30.4.2012 को ढुबरीघाट और जलेश्वर, असम में नौका दुर्घटना

प्रत्येक मृतक व्यक्ति के निकटतम संबंधी को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है। 41 मृतकों के लिए 82 लाख रुपए जारी किए गए हैं।

11.

हाइरिज विलेज, मैसूर में 12.5.2012 को सड़क दुर्घटना

प्रत्येक मृतक व्यक्ति के निकटतम संबंधी को 1 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायल प्रत्येक व्यक्ति को रु.10,000/- की अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है। 7मृतकों और गंभीर रूप से घायल 7व्यक्तियों के लिए 7.70 लाख रुपए जारी किए गए हैं।

12.

15.7.2012 को नेपाल में बस दुर्घटना

प्रत्येक मृतक व्यक्ति के निकटतम संबंधी को 1 लाख रुपए की अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है। 37 मृतकों के लिए 37 लाख रुपए जारी किए गए हैं।

13.

5.9.2012 को शिवकाशी में अग्निकांड

प्रत्येक मृतक व्यक्ति के निकटतम संबंधी को 2 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायल प्रत्येक व्यक्ति को रु.50,000/- की अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है। 39 मृतकों और गंभीर रूप से घायल 56 व्यक्तियों के लिए 106 लाख रुपए जारी किए गए हैं।

14.

सितंबर, 2012 में खन्ना एग्रो प्लांट, पंजाब में विस्फोट

प्रत्येक मृतक व्यक्ति के निकटतम संबंधी को 2 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायल प्रत्येक व्यक्ति को रु.50,000/- की अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है। 13 मृतकों और गंभीर रूप से घायल 6 व्यक्तियों के लिए 29 लाख रुपए जारी किए गए हैं।

15.

10.2.2013 को इलाहाबाद के रेलवे स्टेशन पर भगदड़

प्रत्येक मृतक व्यक्ति के निकटतम संबंधी को 2 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायल प्रत्येक व्यक्ति को रु.50,000/- की अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है। 73 मृतकों और गंभीर रूप से घायल 3 व्यक्तियों के लिए 75.50लाख रुपए जारी किए गए हैं।

16.

2012 में असम में बाढ़

प्रत्येक मृतक व्यक्ति के निकटतम संबंधी को 1 लाख रुपए की अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है। 112 मृतकों के लिए 112लाख रुपए जारी किए गए हैं।

17.

सरबजीत सिंह का मामला

25 लाख रूपये की अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है और उसके निकटतम संबंधी के पक्ष में जारी कर दी गई है।

18.

21.2.2013 को हैदाराबाद में बम विस्फोट

प्रत्येक मृतक व्यक्ति के निकटतम संबंधी को 2 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायल प्रत्येक व्यक्ति को रु.50,000/- की अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है। 17 मृतकों और गंभीर रूप से घायल 57व्यक्तियों के लिए 62.50लाख रुपए जारी किए गए हैं।

19.

25.5.2013 को छत्तीसगढ़ में नक्सली हिंसा

प्रत्येक मृतक व्यक्ति के निकटतम संबंधी को 5 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायल प्रत्येक व्यक्ति को रु.50,000/- की अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है। 27 मृतकों और गंभीर रूप से घायल 37व्यक्तियों के लिए 153.50लाख रुपए जारी किए गए हैं।

20.

2012 में उत्तराखण्ड में बाढ़

प्रत्येक मृतक व्यक्ति के निकटतम संबंधी को 2 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायल प्रत्येक व्यक्ति को रु.50,000/- की अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है। 76 मृतकों और गंभीर रूप से घायल 18व्यक्तियों के लिए 161लाख रुपए जारी किए गए हैं।

21.

2013 में हिमाचल प्रदेश में बाढ़

प्रत्येक मृतक व्यक्ति के निकटतम संबंधी को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है। 58 मृतकों के लिए 116लाख रुपए जारी किए गए हैं।

22.

2013 में केरल में बाढ़

प्रत्येक मृतक व्यक्ति के निकटतम संबंधी को 2 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायल प्रत्येक व्यक्ति को रु.50,000/- की अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है। 29 मृतकों और गंभीर रूप से घायल 15व्यक्तियों के लिए 65.50लाख रुपए जारी किए गए हैं।

23.

मुज्जफ्फरनगर में सांप्रदायिक दंगा

प्रत्येक मृतक व्यक्ति के निकटतम संबंधी को 2 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायल प्रत्येक व्यक्ति को रु.50,000/- की अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है। 63 मृतकों और गंभीर रूप से घायल 35व्यक्तियों के लिए 151.50लाख रुपए जारी किए गए हैं।

24.

उड़ीसा तथा आंध्रप्रदेश में फैलिन चक्रवात

प्रत्येक मृतक व्यक्ति के निकटतम संबंधी को 2 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायल प्रत्येक व्यक्ति को रु.50,000/- की अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है। 63 मृतकों और गंभीर रूप से घायल 5व्यक्तियों के लिए 128.50लाख रुपए जारी किए गए हैं।

25.

13.10.2013 को दतिया (मध्यप्रदेश) के रत्नागढ़ मंदिर में भगदड़

प्रत्येक मृतक व्यक्ति के निकटतम संबंधी को 2 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायल प्रत्येक व्यक्ति को रु.50,000/- की अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है। 127 मृतकों और गंभीर रूप से घायल 2व्यक्तियों के लिए 255लाख रुपए जारी किए गए हैं।

26.

26.1.2014 को अण्डमान तथा निकोबार द्वीप समूह में नौका दुर्घटना

प्रत्येक मृतक व्यक्ति के निकटतम संबंधी को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है।


प्रश्न 43. हाल ही में प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष किन-किन कार्यकलापों के लिए धनराशि जारी की गई है?
उत्तर. हाल ही में प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष जिन कार्यकलापों के लिए धनराशि जारी की गई है वे इस प्रकार हैं:-

क्र. सं.

कार्यकलापों का ब्यौरा

1.

27.9.2007 तक पाकिस्तान के कब्जे में फंसे मुछआरों के लिए एकबारगी राहत पैकेज। इस पैकेज में पाकिस्तान की कैद में फंसे प्रत्येक मछुआरे के निकटतम संबंधी को 3 लाख रुपए की अनुग्रह राशि, छोटी मत्स्य नौकाओं के लिए 30,000 रुपए का अनुदान और जब्तशुदा मत्स्य नौका के टाईप के आधार पर, जब्तशुदा प्रत्येक नौका/मत्स्य ट्रालर के मालिक (मालिकों) को दिया जाने वाला 5 लाख रुपए का अनुदान शामिल है। अब तक 289 मुछआरों के निकटतम संबंधियों और 143 ट्रालर मालिकों को 1582 लाख रुपए की राशि जारी की जा चुकी है।

2.

पूर्वोत्तर राज्यों तथा आदिवासी क्षेत्रों और जम्मू-कश्मीर में गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के विस्तार के लिए भारतीय विद्या भवन को 10.00 करोड़ रुपए की अनुदान राशि जारी की गई है। सभी 15 केन्द्र कार्य कर रहे हैं।

3.

गुजरात में ग्रामीण कारीगरों/कामगारों/कृषकों के पुनर्वास के लिए स्वरोजगार महिला संघ (सेवा), अमहमदाबाद को 10 करोड़ रुपए का अनुदान जारी किया गया है।

4.

8.23 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से 6 चक्रवात राहत शिविरों का निर्माण, जिनमें में से केरल के कोजिकोड जिले में दो तथा कन्नौर जिले में एक और लक्षद्वीप में तीन हैं। केरल में एक चक्रवात राहत शिविर के लिए 120 लाख रुपए जारी किए गए हैं।

5.

2.20 करोड़ रुपए की लागत से गुज्जर और बाकरवल बोलने वाले लोगों के 16 हॉस्टलों में तथा पहाड़ी बोलने वाले लोगों के 6 हॉस्टलों में कम्प्यूटर प्रयोगशालाओं तथा पुस्तकालयों का निर्माण। धनराशि जारी की जा चुकी है।

6.

गृह अशांत क्षेत्रों में बच्चों के अधिकारों की रक्षा हेतु बाल बंधु योजना। तीन वर्षों के लिए इस योजना पर 3.17 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष व्यय होंगे। यह योजना 31.3.2013 से बंद कर दी गई है इसे महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा था।

7.

जम्मू व कश्मीर में बाल अधिकारों की रक्षा हेतु प्रायोगिक कार्यक्रम। तीन वर्षों की अवधि के लिए प्रतिवर्ष 99.20 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। यह योजना 31.7.2013 से बंद कर दी गई है इसे गृह मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा था।

8.

सोलन में मस्क्युलर डायस्ट्रॉफी इंस्टच्यूट में साइकोथैरपी केन्द्र की स्थापना के लिए एक मुश्त 7 लाख रूपये का अनुदान, जिसमें से 4लाख रूपये जारी किए जा चुके हैं।


बिहार कोसी बाढ़ राहत/पुनर्वास कार्यकलापों से संबंधित प्रश्नः

प्रश्न 44. कोसी नदी में आई बाढ़ से पीड़ित लोगों के लिए प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से किन-किन परियोजनाओं के लिए धनराशि जारी की गई है?
उत्तर. परियोजनाओं के ब्यौर निम्नानुसार हैं:-

क्र. सं.

परियोजना

सम्मिलित धनराशि (करोड़ रुपए में)

वितरित धनराशि (करोड़ रुपए में)

1.

पीड़ितों को चिकित्सा राहत उपलब्ध कराने के लिए 45 मोबाइल मेडिकल यूनिटों/एम्बुलेंसों की खरीद

6.40

6.40

2.

200 बाढ़ राहत शिविरों का निर्माण

84.00

20.00


आइला चक्रवात राहत/पुनर्वास कार्यकलापों से संबंधित प्रश्नः

प्रश्न 45. आइला चक्रवात से पीड़ित लोगों के लिए प्रधान मंत्री राहत कोष से किन-किन परियोजनाओं के लिए धनराशि जारी की गई है?
उत्तर. परियोजनाओं का ब्यौरा निम्नानुसार हैः-

क्र. सं.

परियोजना

सम्मिलित धनराशि (करोड़ रुपए में)

वितरित धनराशि (करोड़ रुपए में)

1.

प्रत्येक मृतक व्यक्ति के निकटतम संबंधी को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी गई।

3.60

3.60

2.

पीड़ित व्यक्तियों के लिए दवाओं और शिशु आहार की खरीद।

19.94(लाख)

19.94(लाख)

3.

उत्तरी 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और पुरबा मेदिनीपुर जिलों में 50 चक्रवात राहत शिविरों का निर्माण। इनमें से 16चक्रवात राहत शिविर बनाने का काम पूरा कर लिया गया है।

138.65

77.60


लेह
में बादल फटने की घटना में पीड़ित लोगों के लिए राहत/पुनर्वास कार्यकलापों से संबंधित प्रश्नः

प्रश्न 46. लेह में बादल फटने की घटना में पीड़ित लोगों के लिए प्रधान मंत्री राहत कोष से किन-किन परियोजनाओं के लिए धनराशि जारी की गई है?
उत्तर. परियोजनाओं का ब्यौरा निम्नानुसार हैः-

क्र. सं.

परियोजना

सम्मिलित धनराशि (करोड़ रुपए में)

वितरित धनराशि (करोड़ रुपए में)

1.

लेह और करगिल में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए आवास की व्यवस्था।

7000

3061

2.

लेह और करगिल में 4 डीजल जनरेटर सेटों की व्यवस्था।

1600

1600

3.

आकस्मिक जरूरतों के लिए लद्दाख ऑटोनोमस हिल कॉउंसिल्स में प्रत्येक के लिए 5 करोड़ रुपए के अनुदान की व्यवस्था।

1000

377

4.

लेह में जल आपूर्ति की बहाली।

700

707

5.

कार्गिल में जल आपूर्ति की बहाली।

500

433.16

6.

लेह में एस.एन.एम. अस्पताल का नवीनीकरण।

1125

891

7.

सीटी स्कैन मशीन की खरीद।

250

220

8.

प्रत्येक मृतक के निकटतम संबंधी को 1 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायल प्रत्येक व्यक्ति को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि।

325

(अनुमानतः)

210.50

 

 

12500

7499.66


असम के कोकराझार और आसपास के जिलों में जातीय हिंसा के पीडि़तों को आर्थिक सहायता से संबंधित प्रश्नः

प्रश्न 47. असम के कोकराझार और आसपास के जिलों में जुलाई, 2012 के दौरान जातीय हिंसा के पीड़ितों के लिए प्रधान मंत्री राहत कोष से कौन से पुनर्वास कार्य शुरू किए गए हैं?
उत्तर. पुनर्वास कार्यों का ब्यौरा निम्नानुसार हैः-

क्र. सं.

पुनर्वास कार्य

संख्या

जारी की गई धनराशि (लाख रुपए

आदाता

1.

प्रत्येक मृतक के निकटतम संबंधी को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि

98

196.00

 

 

जिला कलेक्टर, कोकराझार

जिला कलेक्टर, बारपेटा और

जिला कलेक्टर,

चिरांग

 

2.

गंभीर रूप से घायल प्रत्येक व्यक्ति को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि

95

47.50

3.

ऐसे प्रत्येक व्यक्ति को 30,000 रुपए की आर्थिक सहायता जिसका घर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है।

15172

4551.60

4.

ऐसे प्रत्येक व्यक्ति को 20,000 रुपए की आर्थिक सहायता जिसका घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है।

969

193.80

 

 

कुल

4989.90

 


प्रश्न 48. उत्तराखण्ड में जून 2013 में बादल फटने/बाढ़ से प्रभावित होने वाले लोगों के लिए कौने से पुनर्वास कार्य शुरू किए गए हैं?
उत्तर. पुनर्वास कार्यों का ब्यौरा निम्नानुसार हैः-

क्र. सं.

पुनर्वास कार्य

संख्या

जारी की गई धनराशि (लाख रुपए

आदाता

1.

प्रत्येक मृतक तथा लापता व्यक्ति के निकटतम संबंधी को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि

4267

8534.00

उत्तराखण्ड सरकार

 

2.

गंभीर रूप से घायल प्रत्येक व्यक्ति को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि

113

56.50

3.

ऐसे प्रत्येक व्यक्ति को 1लाख रुपए की आर्थिक सहायता जिसका घर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है।

1913

1913.00

4.

ऐसे प्रत्येक व्यक्ति को 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता जिसका घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है।

9814

4907.00

 

 

कुल

15410.50