प्रेस विज्ञप्तियां[वापस जाएं]

January 17, 2014
नई दिल्ली

प्रधानमंत्री ने सुचित्रा सेन के निधन पर शोक प्रकट किया

प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने जानी मानी अभिनेत्री सुचित्रा सेन के निधन पर शोक प्रकट किया है। एक संदेश में डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि श्रीमती सुचित्रा सेन ने करोड़ों भारतवासियों के दिल में अपने अभिनय के जरिए जगह बनाई। श्रीमती सुचित्रा सेन का भारतीय सिनेमा के प्रति अनोखा योगदान हमेशा याद किया जाएगा।