प्रेस विज्ञप्तियां[वापस जाएं]

November 17, 2013
नई दिल्ली

प्रधानमंत्री ने सचिन तेंदुलकर को खत लिखा कहा, कि वे खेल की दुनिया में भारत के सच्‍चे राजदूत हैं

प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने सचिन तेंदुलकर को भारत रत्‍न पुरस्‍कार के लिए बधाई दी है। एक पत्र में प्रधानमंत्री ने कहा है कि सचिन तेंदुलकर खेल की दुनिया में भारत के सच्‍चे राजदूत हैं।

प्रधानमंत्री के पत्र का पाठ इस प्रकार है:-

"भारत रत्‍न पुरस्‍कार के लिए कृपया मेरी हार्दिक शुभ कामनाएं स्‍वीकार करें। यह सम्‍मान आपको प्रदान करके राष्‍ट्र ने एक जीवंत इतिहास को सम्‍मानित किया है जिसकी क्रिकेट के मैदान में असंख्‍य उपलब्धियां रहीं हैं और उनके अनुकरणीय खेल ने विश्‍वभर अनेक लोगों को प्रेरित किया है। आप खेल की दुनिया में भारत के सच्‍चे राजदूत हैं। हम आपको एक खेल प्रतिभा और वैश्विक खेल प्रतिमा के रूप में सलाम करते हैं।

आप न केवल खेलों में बल्कि मानवीय व्‍यवहार के अन्‍य क्षेत्रों में भी देशवासियों को निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।

मै जीवन के अगले चरण में आपकी हर सफलता की कामना करता हूं।''