प्रेस विज्ञप्तियां[वापस जाएं]

November 16, 2013
नई दिल्ली

प्रधानमंत्री ने गुरू नानक जयंती के अवसर पर राष्ट्र को बधाई दी

प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने गुरू नानक जयंती के पावन अवसर लोगों को बधाई दी है।

अपने संदेश में डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि गुरू नानक जी का जीवन और संदेश सच्चाई, सादगी और सभी मनुष्यों की समानता पर बल देते हुए अब भी हमे प्रेरणा और मार्गदर्शन दे रहे हैं। उनकी शिक्षाएं हमें ज्यादा खुश, ज्यादा सार्थक और अधिक संतोष के साथ जीवन जीने में मदद कर सकती हैं।