प्रेस विज्ञप्तियां[वापस जाएं]

November 16, 2013
नई दिल्ली

प्रोफेसर सीएनआर राव और सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न देने का फैसला

सरकार ने प्रतिष्ठित वैज्ञानिक प्रोफेसर सी.एन.आर. राव और महान क्रिक्रेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने का फैसला किया है।

प्रोफेसर सी.एन.आर. राव प्रतिष्ठित वैज्ञानिक हैं और ठोस अवस्था एवं पदार्थ रसायन में जाने-माने अंतर्राष्ट्रीय प्राधिकार हैं। उनके 1,400 से अधिक शोध पेपर और 45 पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। सदस्यता और फैलोशिप्स से सम्मानित करने के जरिए प्रोफेसर राव के योगदान को दुनिया भर में अधिकांश प्रमुख वैज्ञानिक अकादमियों ने मान्यता दी है। उन्हें अनेक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

श्री सचिन तेंदुलकर निसंदेह असाधारण क्रिकेटर - जीवित किंवदंती हैं जिन्होंने दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरणा दी है। पिछले 24 वर्ष के दौरान, 16 वर्ष की आयु से, श्री तेंदुलकर ने दुनिया भर में क्रिकेट खेली है और हमारे देश के लिए तारीफें बटोरी हैं। वह खेलों की दुनिया में भारत के सच्चे एम्बेसेडर हैं। क्रिकेट में उनकी उपलब्धियां बेजोड़ हैं, उनके बनाए रिकॉर्ड बेजोड़ हैं और उन्होंने अनुकरणीय खेल भावना का प्रदर्शन किया है। उन्हें अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है जो खिलाड़ी के रूप में उनकी अनुकरणीय उत्कृष्टता का प्रमाण है।