प्रेस विज्ञप्तियां[वापस जाएं]

November 2, 2013
नई दिल्ली

प्रधानमंत्री ने दीपावली पर राष्ट्र को बधाई दी

प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने दीपावली के हर्षपूर्ण अवसर पर लोगों को बधाई दी है।

अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि दीपावली बुराई पर अच्छाई, अंधकार पर प्रकाश और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का जश्न है। यह हमारे समाज में प्रेम और भाइचारे के बंधन को मजबूत करने का अवसर है।

प्रधानमंत्री ने दुआ की कि यह दीपावली सबके लिए आशा, हर्ष और समृद्धि लेकर आए।