प्रेस विज्ञप्तियां[वापस जाएं]

October 14, 2013
नई दिल्ली

प्रधानमंत्री ने मोहन धारिया के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया

प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने वरिष्‍ठ सामाजिक कार्यकर्ता और राजनेता डॉ. मोहन धारिया के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है। अपने शोक संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्‍ट्र निर्माण की प्रक्रियाओं में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है तथा उन्‍होंने देश में विकास नीति के निर्माण को काफी प्रभावित किया।

प्रधानमंत्री के शोक संदेश का अनुदित मूल पाठ इस प्रकार है:- 

"मुझे कई दशकों से श्री धारिया को जानने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनका लंबा सार्वजनिक जीवन लोगों के लिए नि:स्वार्थ सेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

राष्ट्र निर्माण की प्रक्रियाओं में डॉ. धारिया का योगदान बहुत बड़ा है। वह काफी कम उम्र में स्वतंत्रता सेनानी बन गये। उन्‍होंने संसद सदस्‍य, केन्द्र सरकार में एक मंत्री और योजना आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में काम किया। उन्‍होंने देश में विकास नीति के निर्माण को काफी प्रभावित किया।

डॉ. धारिया ने अपनी बढ़ती उम्र में भी लोगों के लिए अपनी नि:स्‍वार्थ सेवा को जारी रखा। अपने संगठन वानराई के माध्यम से विशेष कर ग्रामीण क्षेत्रों में उन्‍होंने हजारों लोगों के जीवन में सुधार लाए।

जो भी कोई उनसे मिलने आता उन पर उनके जीवन और कार्यों का काफी प्रभाव पड़ता।

इस दुखद समय पर मैं डॉ. धारिया के परिवार, मित्रों और अनुयायियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।"