प्रेस विज्ञप्तियां[वापस जाएं]

September 9, 2013
नई दिल्ली

प्रधान मंत्री ने उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍य मंत्री से राज्‍य में हुई हिंसा के बारे में बात की

प्रधान मंत्री डॉ0 मनमोह‍न सिंह ने उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍य मंत्री से क्षेत्रों में हुई हिंसा के निवारण के लिए उठाये जा रहे कदमों के बारे में बात की। प्रधान मंत्री ने हिंसा की भर्त्‍सना की तथा मासूम जानों के नुकसान पर गहरा शोक जताया। उन्‍होंने मुख्‍य मंत्री को यह आश्‍वासन दिया किे केंद्र स्थिति से निपटने में राज्‍य सरकार की पूरी सहायता करेगा।