प्रेस विज्ञप्तियां[वापस जाएं]

August 17, 2013
नई दिल्ली

प्रधानमंत्री ने पारसी नव वर्ष - नवरोज़ पर राष्ट्र को बधाई दी

प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने पारसी नव वर्ष - नवरोज़ के अवसर पर राष्ट्र को बधाई दी है। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि नवरोज़ प्रकृति का पर्व है और नवीकरण, सही रहन-सहन और समरसता को समर्पित है। यह मानव मूल्यों पर केंद्रित भारतीय संस्कृति के विविधता में एकता को प्रकट करता है।

उन्होंने इस अवसर पर सभी पारसियों और समूचे राष्ट्र के कल्याण एवं प्रसन्नता की कामना की है।