प्रेस विज्ञप्तियां[वापस जाएं]

August 10, 2013
नई दिल्ली

भारत में बनी प्रथम परमाणु पनडुब्‍बी, आईएनएस अरिहन्‍त पर लगे परमाणु प्रोपलशन रिएक्‍टर के चालू हो जाने पर प्रधानमंत्री का बधाई संदेश

भारत में बनी प्रथम परमाणु पनडुब्‍बी, आईएनएस अरिहन्‍त पर लगे परमाणु प्रोपलशन रिएक्‍टर के चालू हो जाने पर प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह के बधाई संदेश का पाठ इस प्रकार है:-

"मुझे यह जानकार अत्‍यन्‍त प्रसन्‍नता हुई है कि भारत में बनी प्रथम परमाणु पनडुब्‍बी, आईएनएस अरिहन्‍त पर लगे परमाणु प्रोपलशन रिएक्‍टर ने काम करना शुरू कर दिया है। मैं इस महत्‍वपूर्ण ऐतिहासिक सफलता पर उन सभी लोगों को बधाई देता हूं, जो इस उपलब्धि के लिए प्रयासरत रहे हैं। परमाणु ऊर्जा विभाग, भारतीय नौसेना और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन इसके लिए विशेषरूप से बधाई के हकदार हैं।

आज की यह सफलता स्‍वेदशी प्रौद्योगिकी क्षमता बढ़ाने के हमारे प्रयासों में एक बड़ी छलांग है। यह बात का प्रमाण है कि हमारे वैज्ञानिकों, प्रौद्योगिकीविदों और रक्षा कार्मिकों ने देश की सुरक्षा के लिए जटिल प्रौद्योगिकी हासिल करने में मिल कर काम किया है।

मैं आईएनएस अरिहन्‍त के शीघ्र चालू हो जाने की कामना करता हूं।"