प्रेस विज्ञप्तियां[वापस जाएं]

May 27, 2013
टोक्यो, जापान

जापान पहुंचने पर प्रधानमंत्री का बयान

भारत और जापान एक सामरिक और वैश्वि‍क साझेदारी रखते हैं। हमारे संबंधों को और समृद्ध बनाने के लिए आर्थिक, राजनीतिक और सुरक्षा संबंधों में और प्रगाढ़ता लाने की व्‍यापक संभावनाएं हैं। सभी क्षेत्रों में जापान के साथ हमारे संबंधों को और व्‍यापक एवं मजबूत बनाने के लिए प्रचुर संभावनाएं हैं।

भारत के लोग जापान के लोगों के प्रति गहरा लगाव रखते हैं। मैं जापान के साथ अपने संबंधों को और मजबूत बनाने के प्रति आशान्वित हूं।