प्रेस विज्ञप्तियां[वापस जाएं]

March 6, 2013
नई दिल्‍ली

प्रधानमंत्री ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री का शोक संदेश

महामहिम राष्ट्रपति ह्यूगो राफेल शावेज फ्राएस के असमय निधन के बारे में जानकर मुझे गहरा दुःख हुआ है। भारत की संवेदना उनके परिवार और वेनेजुएला की सरकार तथा वहां के लोगों के प्रति है। दुःख की इस घड़ी में भारत वेनेजुएला के साथ है। राष्ट्रपति शावेज के रुप में वेनेजुएला ने एक करिश्माई और लोकप्रिय नेता खो दिया, अपने पीछे वे सामाजिक न्याय के लिए प्रयासरत रहने वाली एक चिरस्थायी विरासत छोड़ गए हैं। राष्ट्रपति शावेज ने विकासशील दुनिया के देशों के बीच करीबी रिश्तों को विकसित करने में काफी योगदान दिया। भारत और वेनेजुएला के बीच रिश्तों को मजबूत करने में उनके व्यक्तिगत प्रयासों के लिए हम उनके आभारी हैं और वेनेजुएला के मैत्रीपूर्ण लोगो के साथ अपने रिश्तों को और आगे ले जाने के लिए हमारा प्रयास जारी रहेगा।