प्रेस विज्ञप्तियां[वापस जाएं]

November 15, 2012
नई दिल्ली

प्रधानमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के. सी पंत के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया

प्रधानमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के.सी. पंत के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है। डॉ मनमोहन सिंह ने दिवंगत नेता श्री के.सी. पंत की पत्‍नी श्रीमती इला पंत को लिखे एक शोक पत्र में पंत को देश और लोगों की सेवा करने वाला नेता बताते हुए कहा कि उनके निधन से देश में एक प्रमुख सार्वजनिक नेता और कुशल प्रशासक खो दिया है।

प्रधानमंत्री का शोक संदेश निम्‍नानुसार है:-

मुझे आपके पति श्री के.सी पंत के निधन की जानकारी मिलने से बहुत दुख पहुंचा है। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में श्री पंत ने देश और लोगों की अपार सेवा की। उन्‍होंने सांसद के रूप में और केंद्रीय मंत्रिमंडल में कई महत्‍वपूर्ण विभागों जैसे गृह, रक्षा और वित्‍त का काम कुशलता से संभाला। उन्‍होंने योजना आयोग के उपाध्‍यक्ष के रूप में भी कार्य किया। उनके निधन से देश ने एक प्रमुख सार्वजनिक नेता और कुशल प्रशासक खो दिया है।

दुख के क्षण में मैं आपको और परिवार के अन्‍य सदस्‍यों को अपनी संवेदना व्‍यक्‍त करता हूं और उनकी आत्‍मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।