प्रेस विज्ञप्तियां[वापस जाएं]

November 12, 2012
नई दिल्ली

प्रधानमंत्री ने दीपावली पर राष्‍ट्र को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने लोगों को दीपावली की शुमकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में डॉ. सिंह ने आशा व्‍यक्‍त की है कि प्रकाश का यह पर्व इस वर्ष प्रत्‍येक देशवासी के लिए आशावाद के एक नए युग की शुरूआत करेगा। उन्‍होंने लोगों के लिए शांति और समृद्धि की भी कामना की।