प्रेस विज्ञप्तियां[वापस जाएं]

November 2, 2012
नई दिल्ली

प्रधानमंत्री ने श्री येरेन नायडू के निधन पर शोक जताया

प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री येरेन नायडू के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में प्रधानमंत्री ने श्री नायडू को एक प्रतिष्ठित सांसद और राजनीतिक व्यक्तित्व बताया, जिन्होंने सार्वजनिक जीवन के लिए बहुमूल्य योगदान दिया।

प्रधानमंत्री के संदेश का पाठ इस प्रकार है:

"मुझे एक सड़क दुर्घटना में श्री येरेन नायडू का दुखद निधन होने से अत्यंत दुःख हुआ है। उनके असमय निधन से हमने एक ऐसा प्रतिष्ठित सांसद और राजनीतिक व्यक्तित्व खो दिया है, जिसने आंध्र प्रदेश और देश में सार्वजनिक जीवन के लिए बहुमूल्य योगदान दिया। मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।"