प्रेस विज्ञप्तियां[वापस जाएं]

July 27, 2012
नई दिल्‍ली

प्रधानमंत्री ने ऑलिम्पिक खेलों में भाग लेने वाले भारतीय खिलाडि़यों को शुभकामना दी

प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने ऑलिम्पिक खेलों में भाग लेने वाले भारतीय खिलाडि़यों के लिए संदेश भेजा है जिसमें आशा प्रकट की गई है कि वे इन खेलों में अपने प्रदर्शन के जरिए गौरव हासिल करें। प्रधानमंत्री के संदेश का अनूदित पाठ इस प्रकार है:-

"मैं भारत की जनता के साथ मिलकर ऑलिम्पिक खेलों में अपने सभी खिलाडि़यों को शुभकामनाएं देता हूं। मुझे आशा है कि वे फील्‍ड में अपने प्रदर्शन के जरिए अपनी और देश की शान बढ़ाएंगे। उनके लिए शुभकामनाएं, भगवान हमारे बहादुर खिलाडि़यों को सफलता प्रदान करे।"