भाषण [वापस जाएं]

February 20, 2013
नई दिल्‍ली


प्रधानमंत्री को संसद सत्र सुचारू रूप से चलने का विश्वास

प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने विश्वास व्यक्त किया है कि गुरूवार से शुरू हो रहा है संसद का बजट सत्र उपयोगी होगा। डॉ सिंह संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने के बारे में लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में बोल रहे थे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बजट सत्र में महत्वपूर्व वित्तीय कामकाज होने हैं। देश गंभीर आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है। आशा है कि सभी राजनीतिक दल एकजुट रूप से चुनौतियों का उपयोगी और रचनात्मक समाधान निकालेगे। उन्होंने कहा कि रचनात्मक बहस और विचार विमर्श से ही राष्ट्रीय समस्याओं का हल निकाला जा सकता है। संसद विचार विमर्श का सर्वोच्च मंच है और सभी दलों का यह दायित्व है कि संसद सुचारू रूप से कामकाज करे।