भाषण [वापस जाएं]

May 29, 2012
म्यामां


प्रधानमंत्री का आंग सान सू की के साथ भेंट के बाद संवाददाताओं को दिया वक्तव्य

प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह ने सुश्री आंग सान सू की से मुलाकात के बाद संवाददाताओं के समक्ष एक वक्तव्य दिया। वक्तव्य के मूल पाठ का अनुवाद निम्नानुसार है:-

"मेरे लिए यह बड़े सम्मान की बात है कि मुझे डॉ आंग सान सू की से भेंट करने और उनके साथ विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्राप्त हुआ। भारत में हम उनके साथ और उनके माता-पिता सहित उनके परिवार के सदस्यों के साथ लंबे समय तक संपर्क पर गर्व महसूस करते हैं।

मैं सच्चे मन से आशा करता हूं कि उनके लिए जल्दी भारत यात्रा पर आना संभव हो पाएगा। इस संदर्भ में मैंने उन्हें आगामी जवाहर लाल नेहरू स्मारक व्याख्यान, जो बहुत ही सम्मानित व्याख्यान है, देने का निमंत्रण पत्र दिया है। श्रीमती सोनिया गांधी ने आंग सान सू की को भारत में यह व्याख्यान देकर हमें सम्‍मानित करने के लिए आमंत्रित किया है।

सुश्री डॉ आंग सान सू की का जीवन, उनका संघर्ष और उनके दृढ़ संकल्प ने समूचे विश्व में लाखों लोगों को प्रेरित किया है। हमारा सच्चा विश्वास है कि म्यामां के राष्ट्रपति श्री थीन सीन द्वारा शुरू की गई राष्ट्रीय सामंजस्य की प्रक्रिया में सुश्री सू की की एक महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

मैं उन्हें इस नेक प्रयास़, जिसमें वे और उनके साथी संघर्षरत हैं, की सफलता के लिए अपनी शुभ कामनाएं देता हूं।"