प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष[वापस जाएं]

बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों (कोसी बाढ़-2008) में राहत/पुनर्वास कार्य

बिहार में कोसी नदी में आई प्रलयकारी बाढ़ के बाद प्रधान मंत्री द्वारा स्वीकृत राहत कार्यों और पुनर्वास योजनाओं का ब्यौरा निम्नानुसार है:-

मोबाइल मेडिकल यूनिट्स

इस योजना के तहत पीड़ितों को चिकित्सा राहत पहुंचाने हेतु 45 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स/एम्बुलेंसेस खरीदने के लिए 8.10 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। 6.40 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं।

बाढ़ आश्रय-स्थलों का निर्माण

बिहार के 200 गांवों में 200 बाढ़ आश्रय-स्थलों के निर्माण हेतु 84 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इन बाढ़ आश्रय-स्थलों का इस्तेमाल सामुदायिक हॉल के रूप में भी किया जाएगा। राज्य सरकार को 20 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं।