प्रेस विज्ञप्तियां[वापस जाएं]

January 5, 2014
कोच्चि, केरल

प्रधानमंत्री ने जीएसएलवी- डी 5 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है

प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह  ने जीएसएलवी- डी 5 के सफल प्रक्षेपण पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी है। उन्‍होंने इसे विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक और मील का पत्‍थर बताया। भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान जीएसएलवी- डी 5 का आज श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्‍द्र से सफलतापर्वूक प्रक्षेपण किया गया।