प्रेस विज्ञप्तियां
July 28, 2013
नई दिल्ली
प्रधानमंत्री ने प्रोफेसर ओबैद सिद्दिकी के देहान्त पर शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह ने जाने-माने जीव-वैज्ञानिक प्रोफेसर ओबैद सिद्दिकी के देहान्त पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री का शोक संदेश इस प्रकार है:-
''डा. ओबैद सिद्दिकी के देहान्त की खबर सुनकर मुझे अत्यंत दुख हुआ है। वे भारत के जाने-माने आणविक जीव-विज्ञानियों में से एक थे। डा. सिद्दिकी को उनके अनुसंधान कार्यों के लिए लम्बे समय तक याद किया जायेगा।
डा. सिद्दिकी वैज्ञानिकों की उस पीढ़ी से सम्बद्ध रहे हैं, जिसने देश के वैज्ञानिक अनुसंधान प्रयासों की नींव रखी। महान अनुसंधाता, शिक्षाविद् और एक नेक दिल इंसान के रूप में उनके मित्रों और सहयोगियों को उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। मैं उनकी मृत्यु पर गहन संवेदना व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।''
वेबसाइट http://www.pmindia.nic.in से मुद्रित