प्रेस विज्ञप्तियां
October 26, 2012
नई दिल्ली
प्रधानमंत्री ने ईद-उल-जु़हा पर राष्ट्र को शुभकामनाएं दी
प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने ईद-उल-जु़हा के पवित्र अवसर पर राष्ट्र को शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में, प्रधानमंत्री ने कहा कि ईद-उल-जुहा ईश्वर की इच्छा के प्रति समर्पण की भावना को दर्शाने वाला त्यौहार है। यह पर्व हमें दान और बलिदान की महत्ता का स्मरण कराता है। इस अवसर पर भाई-चारे के बंधन को मजबूत बनाने के लिए हमें अपने संकल्पों को और दृढ बनाना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने कामना करते हुए कहा कि ईद-उल-जुहा इस वर्ष सभी के लिए प्रसन्नता और समृद्धि का संदेश लेकर आए।
वेबसाइट http://www.pmindia.nic.in से मुद्रित