प्रधान मंत्री की समितियां एवं परिषदें[वापस जाएं]

प्रधानमंत्री व्यापार एवं उद्योग परिषद

नव पुर्नगठित प्रधानमंत्री व्यापार और उद्योग परिषद की पहली बैठक 26 मई 2010 को हुई। परिषद ने व्यापक मुद्दों पर पिचार– विमर्श किया।

निम्नलिखित मुद्दों पर सरकार को उनकी सिफारिशें तैयार करने एवं उन पर चर्चा करने क लिए परिषद के सदस्यों को शामिल करते हुए उप समितियों का गठन करने का निर्णय लिया गया:-

(i) कौशल विकास सकारात्मक कार्रवाई एवं कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व।

(ii) कृषि उत्पादन में वृद्धि करना तथा खाद्य सुरक्षा
 
(iii) सार्वजनिक– निजी भागीदारी को बढ़ावा देना विशेष रुप से अनुसंधान एवं विकास तथा स्वच्छ उर्जा के क्षेत्र में

(iv) वित्तीय समावेश को बढ़ावा देना तथा

(V) पिछड़े और आदिवासी क्षेत्र का विकास।

सं. 260/3/सी/2/2010-ई एस.1

भारत सरकार
प्रधानमंत्री कार्यालय
नई दिल्ली-110001                                                     
दिनांक- 22 अप्रैल, 2010

अधिसूचना

विषय: प्रधानमंत्री व्यापार एवं उद्योग परिषद।

सरकार ने निम्ऩलिखित के संयोजन से प्रधानमंत्री व्यापार एवं उद्योग परिषद का गठन करने का निर्णय लिया है:

1) प्रधानमंत्री -      अध्यक्ष

2) डॉ.वी.के.कृष्णमूर्ति -      सदस्य

3) श्री रतन टाटा  -        सदस्य

4) श्री राहुल बजाज   -      सदस्य 

5) श्री अशोक गांगुली   -    सदस्य

6)  श्री केशव महिन्द्रा  -     सदस्य

7)  श्री एन.आर.नारायण मूर्ति -  सदस्य

8)  श्री मुकेश अंबानी  -      सदस्य

9)  श्री आर.पी.गोयनका  -     सदस्य

10) श्री अजीम प्रेमजी   -     सदस्य

11) श्री सुनील भारती मित्तल - सदस्य

12) श्री कुमार मंगलम बिरला - सदस्य

13) सुश्री स्वाति पीरामल -     सदस्य

14) श्री दीपक पारेख   -      सदस्य

15) श्री जमशेद गोदरेज   -    सदस्य

16) सुश्री किरण मजूमदार शॉ  - सदस्य

17) श्री एम.एस बंगा -         सदस्य

18) डॉ. के अंजी रेड्डी -       सदस्य

19) सुश्री चंदा कोच्चर  -      सदस्य

20) श्री वेणु श्रीनिवासन -      सदस्य

21) श्री सुनील कुमार मुंजाल - सदस्य

22) सुश्री अणु आगा -        सदस्य

23) प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव -  सदस्य सचिव

2. व्यापार एवं उद्योग परिषद सरकार और व्यापार एवं उद्योग के बीच व्यापार और उद्योग से संबंधित आर्थिक और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दा पर नीति संबंधी संवाद का एक मंच होगा।

3. वित्त मंत्री, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, उपाध्यक्ष, योजना आयोग और अध्यक्ष आर्थिक सलाहकार परिषद (ई ए सी) इस परिषद के स्थायी विशेष आमंत्रित होंगे। यह परिषद अपने किसी सत्र में विशेष आमंत्रित के रुप में भाग लेने के लिए किसी ऐसे व्यक्ति को सहयोजित या आमंत्रित कर सकती है, जिसे वह उपयुक्त समझे।

4. जब भी आवश्यक सम़झा जाएगा ,यह परिषद अध्यक्ष द्वारा नियत तारीख को निर्धारित स्थान पर बैठक आयोजित करेगी।

5. यह परिषद मंत्रिमंडल सचिवालय के दिनांक 20-11-1975 के कार्यालय ज्ञापन संख्या-105/1/1/75-सी एफ में किए गए उल्लेख के अनुसार उच्चस्तरीय आयोगों/समितियो की परिभाषा/व्याख्या के अंतर्गत आएगी।

6. इस परिषद के गैर-सरकारी सदस्यो को भारत सरकार के उच्चतम श्रेणी के ग्रेड-I अधिकारियों के लिए यथा स्वीकार्य यात्रा भत्तों/दैनिक भत्तों का भुगतान प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा किया जाएगा।

7. औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग इस परिषद को सेवांए प्रदान करने में प्रधानमंत्री कार्यालय को सहयोग प्रदान करेगा।

        ह./-
(टी.के.ए.नायर)
प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव
 

प्रधानमंत्री व्यापार एवं उद्योग परिषद की उप-समितियॉ 

क्रम सं.

उप समिति

सदस्य

1.

कौशल विकास, सकारात्मक कार्रवाई एवं कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व समिति

संयोजक: सचिव, डी आई पी पी

i.          डॉ. अशोक गांगुली

ii.         डॉ. के.अंजी रेड्डी

iii.       श्री वेणु श्रीनिवासन

iv.        सुश्री अणु आगा

v.         डॉ. वी.के.कृष्णमूर्ति

vi.       श्री एस.के मुंजाल

2.

कृषि उत्पादन और खाद्य सुरक्षा  संवर्धन

संयोजक: सचिव-(कृषि)

i.         डॉ. अशोक गांगुली

ii.       श्री मुकेश अंबानी

iii.      श्री एम.एस.बंगा

iv.      श्री जमशेद एन.गोदरेज

3.

विशेष रुप से अनुसंधान एवं विकास और स्वच्छ उर्जा के क्षेत्रों में सरकारी और गैर-सरकारी भागीदारी को बढ़ावा देना।
संयोजक: सचिव, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग

i.        श्री रतन टाटा

ii.       श्री आर.पी.गोयनका

iii.      डॉ. श्रीमती स्वाति पीरामल

iv.       सुश्री किरण मजूमदार शॉ

v.        डॉ. के.अंजी रेड्डी

vi.      श्री जमशेद एन. गोदरेज

4.

वित्तीय समावेशन को बढावा देना।

संयोजक: वित्त सचिव

i.        श्री राहुल बजाज

ii.       श्री एन.आर नारायण मूर्ति

iii.      श्री सुनील भारती मित्तल

iv.       श्री दीपक एस पारेख

v.        श्री मुकेश अंबानी

vi.       श्री आर.पी.गोयनका

vii.      सुश्री चंदा कोच्चर

 

5.

पिछडा एवं जनजाति क्षेत्र विकास।

संयोजक: सदस्य सचिव, योजना आयोग

i.         डॉ. अशोक गांगुली

ii.        श्री एस.के.मुंजाल

iii.       श्री के.एम बिरला