प्रेस विज्ञप्तियां
October 15, 2013
नई दिल्ली
प्रधानमंत्री ने ईद-उल-जुहा पर लोगों को शुभकामनाएं दी
प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने ईद-उल-जुहा के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दी है।
अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि ईद-उल-जुहा हज़रत इब्राहिम की कुर्बानी की भावना को मनाने का पर्व है। यह त्योहार मानवता की एकता में फिर से विश्वास व्यक्त करने और जरूरतमन्द लोगों के प्रति दया-भाव रखने का अवसर है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस त्योहार से सभी लोगों में शान्ति, सदभाव और समृद्धि की भावना विकसित होगी।
वेबसाइट http://www.pmindia.nic.in से मुद्रित